सटीकता
हर खबर प्रकाशित करने से पहले भरोसेमंद स्रोतों से जांची जाती है। जहां तथ्यों की पुष्टि नहीं होती, वहां हम यह साफ लिखते हैं।
निष्पक्षता
हम खबर के सभी पक्ष रखने की कोशिश करते हैं और आरोपों पर संबंधित लोगों को जवाब देने का मौका देते हैं।
स्वतंत्रता
हमारी खबरों पर विज्ञापनदाताओं, प्रायोजकों या राजनीतिक समूहों का असर नहीं होता। प्रायोजित सामग्री को साफ तौर पर चिह्नित किया जाता है।
सुधार
गलती होने पर हम उसे जल्दी सुधारते हैं और सुधार का उल्लेख करते हैं। गलती बताने के लिए maan.news@turitor.com पर लिखें।
निजता और संवेदनशीलता
हम यौन अपराधों के पीड़ितों और कानूनी मामलों में नाबालिगों की पहचान प्रकाशित नहीं करते और विचलित करने वाली सामग्री से बचते हैं।
पाठकों की सामग्री
न्यूज़ टिप और रिपोर्टरों की भेजी खबरें प्रकाशित होने से पहले हमारे संपादक जांचते हैं।
